सागर शर्मा शिवपुरी:शिवपुरी में गुरुवार को आयोजित एमपी ओडीओपी प्रगति समिट 2026 में जिले के पारंपरिक बदरवास जैकेट उद्योग को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का रोडमैप तैयार किया गया। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने साफ कहा—“एक जिला एक उत्पाद योजना का लक्ष्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना और रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।”
कलेक्टर ने शिवपुरी जैकेट के विस्तार के लिए ब्रांडिंग, गुणवत्ता सुधार, ई-कॉमर्स अपनाने और डिमांड-सप्लाई चैन मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही क्लस्टर विकास और बाजार विस्तार के लिए प्रशासनिक सहयोग का भरोसा भी दिया।
इस समिट का आयोजन एमएसएमई विभाग ने उद्योग भागीदार FICCI के सहयोग से किया, जिसमें डिजाइन, मार्केटिंग, लॉजिस्टिक्स और ई-कॉमर्स से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लिया। महाप्रबंधक अरविंद माहेश्वरी और उप संचालक आर.आर. गोरखेड़े भी मौजूद रहे।
💡 विशेषज्ञों ने दिए बड़े सुझाव
ब्रांड एक्सपर्ट अनिलेश सिंह राठौर ने कहा कि एक मजबूत ब्रांड स्टोरी ही उत्पाद को पहचान दिलाती है। वहीं मार्केटिंग एक्सपर्ट रजत भाटिया ने बताया कि मानकीकरण, डिजिटल प्लेटफॉर्म, SKU और एंकर बायर्स से ही बाजार का विस्तार संभव है।
👗 डिजाइन और नवाचार पर जोर
NIFT की डॉ. नयनतारा और NID भोपाल की अदिति शर्मा ने जैकेट डिजाइन और ब्रांडिंग को बेहतर बनाने के सुझाव दिए, ताकि उत्पाद प्रीमियम मार्केट में जगह बना सके।
📦 ई-कॉमर्स और लॉजिस्टिक्स की बड़ी भूमिका
Meesho, Shiprocket, ZW और भारतीय पैकेजिंग संस्थान के प्रतिनिधियों ने ऑनबोर्डिंग, पैकेजिंग और लास्ट-माइल डिलीवरी जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की, जिससे स्थानीय उद्योग को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच मिल सके।
🤝 कार्यक्रम में रमेश चंद्र अग्रवाल, विष्णु गोयल, मनोज जैन, सूरज जैन, भूपेन्द्र रावत सहित कई उद्योगपति मौजूद रहे। अंत में भावेश शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
❓ अब सवाल…
क्या शिवपुरी जैकेट को मिलेगा इंटरनेशनल ब्रांड का दर्जा?
क्या युवाओं के लिए रोजगार के नए दरवाजे खुलेंगे?
या ये योजना भी कागजों तक सीमित रह जाएगी?