सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के पोहरी थाना पुलिस ने सरसों गबन मामले में एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए राजस्थान के धौलपुर जिले से चोरी गई शेष 100 क्विंटल सरसों बरामद कर ली है। बरामद सरसों की कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई के बाद अब तक कुल 33 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया जा चुका है।
जानकारी के अनुसार 5 मई 2026 को ग्राम तिघरा खोड़ निवासी दिनेश धाकड़ ने थाना पोहरी में शिकायत दर्ज कराई थी कि सरसों से भरा ट्रक, जिसमें करीब 250 क्विंटल सरसों थी, उसे अज्ञात लोगों द्वारा गबन कर लिया गया। सरसों की कुल कीमत करीब 20 लाख 62 हजार रुपये बताई गई थी। मामले में थाना पोहरी में अपराध क्रमांक 122/2026 धारा 316(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और एसडीओपी पोहरी आनंद राय के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक रवि चौहान ने टीम गठित कर मुखबिर तंत्र और साइबर सेल की मदद से कार्रवाई शुरू की।
🔍 पहले चरण में मिली बड़ी सफलता
पुलिस ने 10 मई 2026 को 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही 120 क्विंटल सरसों और ट्रक बरामद कर लिया गया था।
🚨 राजस्थान तक पहुंची पोहरी पुलिस
शेष सरसों की तलाश में 12 मई को पुलिस टीम राजस्थान रवाना हुई। आरोपी अनिल मित्तल की निशानदेही पर ग्राम रजौरा खुर्द, थाना सैपऊ, जिला धौलपुर स्थित उसकी दूसरी दुकान पर दबिश दी गई। यहां चोरी की गई करीब 100 क्विंटल सरसों रखी मिली, जिसे मौके से जब्त कर लिया गया।
📌 अब तक की बरामदगी
✔️ 220 क्विंटल सरसों बरामद
✔️ सरसों की कुल कीमत लगभग 18 लाख रुपये
✔️ एक ट्रक कीमत करीब 15 लाख रुपये जब्त
✔️ कुल 33 लाख रुपये का मशरूका बरामद
✔️ 4 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
👮♂️ इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी पोहरी निरीक्षक रवि चौहान, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र परिहार, प्रमोद सेन, रामनाथ रावत, मुनेश धाकड़, राजकुमार माहौर, अरविंद कुशवाह, रामअवतार रावत, मांगीलाल गुर्जर, राघवेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र रावत, मंजूलता शर्मा, देशराज गुर्जर एवं साइबर सेल शिवपुरी टीम की सराहनीय भूमिका रही।
🔥 पोहरी पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया कि जिले में आर्थिक अपराध और गबन करने वालों पर अब लगातार शिकंजा कसता जा रहा है।