सागर शर्मा शिवपुरी: खबर शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र के बिजरौनी गांव में गुरुवार दोपहर लगी नरवाई की आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। दोपहर करीब 3 बजे शुरू हुई यह आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के खेतों और पेड़ों को अपनी चपेट में लेती चली गई। हालात इतने भयावह हो गए कि गांव में दहशत का माहौल बन गया।
इस आग की चपेट में आकर लगभग 200 से 300 साल पुराना विशाल इमली का पेड़ भी जलकर गिर गया। पेड़ गिरने से बिजली के तीन खंभे टूट गए, जिससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कई अन्य पेड़ों को भी भारी नुकसान पहुंचा।
🚒 देर रात तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए तीन दमकल गाड़ियों को लगाया गया। ग्रामीणों ने भी रातभर कड़ी मशक्कत कर आग बुझाने में सहयोग किया। आखिरकार देर रात करीब 2 बजे आग पर काबू पाया जा सका।
😨 गांव में दहशत, बड़ा हादसा टला
आग के दौरान ग्रामीणों में डर का माहौल बना रहा कि कहीं आग रिहायशी इलाके तक न पहुंच जाए। हालांकि समय रहते हालात संभाल लिए गए और बड़ा नुकसान होने से बच गया।
❓ उठते सवाल:
👉 आखिर नरवाई जलाने पर सख्ती कब होगी?
👉 क्या हर साल इसी तरह खेतों में आग लगती रहेगी?
👉 पर्यावरण को हो रहे नुकसान की जिम्मेदारी कौन लेगा?
⚡ यह घटना एक बार फिर चेतावनी दे रही है—
लापरवाही से लगाई गई आग कभी भी बड़े खतरे में बदल सकती है!