सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले 4 महीने से पुलिस की पकड़ से बाहर था, जिसे अब गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
📌 क्या है पूरा मामला?
5 नवंबर 2025 को चांदनी चौक, पिछोर निवासी व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद 2 जनवरी 2026 को पीड़िता को बरामद किया गया। बयान के आधार पर आरोपी अजय उर्फ पहलवान (24) निवासी बसई, हाल मसीहगंज सीपरी बाजार झांसी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
⚠️ बहला-फुसलाकर ले गया, जबरन शादी और दुष्कर्म का आरोप
जांच में सामने आया कि आरोपी होटल में काम करता था और सब्जी मंडी में उसकी पहचान पीड़िता से हुई। उसने लड़की को घुमाने के बहाने बाइक से झांसी ले जाकर मधुर मिलन गार्डन में रखा, जहां उसके साथ जबरन शादी कर दुष्कर्म किया।
🏍️ वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल एमपी 33 ZL 1596 अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
👮 टीम की सक्रियता से मिली सफलता
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और एसडीओपी प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने CDR और लगातार निगरानी के जरिए आरोपी को 2 मई 2026 को गिरफ्तार किया।
👏 इनकी रही अहम भूमिका
थाना प्रभारी निरीक्षक नीतू सिंह, उनि बीएल दोहरे, सउनि जहान सिंह, आरक्षक भूपेन्द्र सिंह, दीपेन्द्र गुर्जर, जितेन्द्र सिंह गुर्जर और जयेन्द्र गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।