6 मई को भोपाल में पदभार ग्रहण करेंगे डॉ. केपी सिंह यादव, भव्य स्वागत की तैयारियां पूरी

Nikk Pandit
0
भोपाल | स्वागत, आभार और पदभार का बड़ा दिन

सागर शर्मा शिवपुरी:खबर मध्यप्रदेश के पूर्व सांसद एवं म.प्र. राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. कृष्णपाल सिंह यादव 6 मई (बुधवार) को भोपाल में अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

इस मौके को खास बनाने के लिए शहर से लेकर मार्ग के कई प्रमुख स्थानों तक भव्य स्वागत कार्यक्रमों की तैयारी की गई है। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और आम नागरिक उनके स्वागत के लिए जगह-जगह मौजूद रहेंगे—अब देखना ये है कि यह शक्ति प्रदर्शन कितना प्रभावी साबित होता है? 

डॉ. यादव सुबह 08:30 बजे अशोकनगर से प्रस्थान करेंगे और रास्ते में बंगला चौराहा, मेहलुआ चौराहा, सिरोंज बायपास, महानीम चौराहा, बैरसिया और ग्राम गोलखेड़ी सहित कई स्थानों पर उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे भोपाल पहुंचकर कोहेफिजा और रेतघाट चौराहों से होते हुए मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे, जहां दोपहर 03:00 बजे आभार कार्यक्रम आयोजित होगा और 04:30 बजे कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान गुफा मंदिर (लालघाटी) में दोपहर 12:30 बजे भोजन एवं सामूहिक एकत्रीकरण रखा गया है, वहीं 01:00 बजे वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों का स्वागत एवं माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद 02:00 बजे म.प्र. स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन कार्यालय, भोपाल में पदभार ग्रहण की औपचारिकता पूरी होगी।

इस मौके पर डॉ. कृष्णपाल सिंह यादव ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे वे पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ निभाएंगे और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है और सभी से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)