आंगनवाड़ी केंद्रों पर आकस्मिक निरीक्षण, एक जगह स्टाफ गायब… कार्रवाई तय

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिलेभर में आंगनवाड़ी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर और सही तरीके से पहुंचे।

निरीक्षण के दौरान करैरा के परियोजना अधिकारी एस. शेखरन ने वार्ड क्रमांक 04 द्वितीय, वार्ड 03 तृतीय और चिन्नोद द्वितीय केंद्रों का निरीक्षण किया, जबकि नरवर के परियोजना अधिकारी रविरमन पाराशर ने नानकपुर, टुकी और गोपलिया केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इसी क्रम में परियोजना अधिकारी अमित यादव और सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती जयदेवी रावत ने सिंहनिवास-01, 02 और 03 केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां सिंहनिवास-01 केंद्र पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संगीत शर्मा और सहायिका माहेश्वरी ओझा बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाई गईं, जिस पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है।

वहीं सिंहनिवास-02 और 03 केंद्रों पर कार्यकर्ता उपस्थित मिलीं और पोषण ट्रैकर में प्रविष्टियां तथा अभिलेख संधारण का कार्य करते हुए पाई गईं, जिससे वहां की व्यवस्था संतोषजनक नजर आई।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे केंद्रों का संचालन निर्धारित समय के अनुसार करें और विभागीय योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही तक समय पर पहुंचाएं।साथ ही सेक्टर पर्यवेक्षकों को भी नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। अब 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)