बैराड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 60 लीटर कच्ची शराब और बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार

Nikk Pandit
0
बंटी शर्मा शिवपुरी: खबर शिवपुरी जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बैराड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हाथ भट्टी की बनी 60 लीटर कच्ची शराब और एक टीव्हीएस मोटरसाइकिल जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत लगभग 72 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में बैराड पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

इसी दौरान 21 मई की रात बैराड थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सूरी की पुलिया के पास मैदान में एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब लेकर कहीं ले जाने की तैयारी कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुरेन्द्र बंजारा (22 वर्ष) निवासी ग्राम ठेवला थाना गोवर्धन जिला शिवपुरी बताया। तलाशी लेने पर उसके पास रखी दो प्लास्टिक की केनों में 30-30 लीटर यानी कुल 60 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब बरामद हुई। मौके से शराब के साथ टीव्हीएस मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया और बाद में माननीय न्यायालय में पेश किया गया। अब यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी यह शराब कहां ले जा रहा था और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक सुरेश शर्मा, प्रआर हरिओम बर्वे, आरक्षक लालसिंह भील, रविन्द्र धाकड़, संदीप राठौर एवं चालक मनीष परिहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)