माता-पिता की स्मृति में मंदिर को भेंट किया वाटर कूलर, समाज ने किया जीतू रघुवंशी का सम्मान

Nikk Pandit
0

बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी में सामाजिक और धार्मिक सेवा कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने वाले अंतर्राष्ट्रीय सप्तऋषि अखाड़ा परिषद की श्री हनुमंत सेना के राष्ट्रीय महामंत्री जितेन्द्र रघुवंशी (जीतू) ने अपने दिवंगत माता-पिता की पुण्य स्मृति में एक सराहनीय पहल करते हुए बाबू क्वार्टर रोड स्थित प्रजापति समाज के श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर में वाटर कूलर भेंट किया।

भीषण गर्मी के मौसम में श्रद्धालुओं को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किए गए इस सेवा कार्य की समाजजनों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

समाज ने किया सम्मान

इस अवसर पर कथा व्यास आचार्य पं. कमलेश दीक्षित एवं प्रजापति समाज के जिला अध्यक्ष मथुरा प्रसाद प्रजापति के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जीतू रघुवंशी का सम्मान किया गया। वक्ताओं ने उनके सेवा भाव, सामाजिक समर्पण और धर्मार्थ कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

कार्यक्रम में मोहन लाल प्रजापति, राजेन्द्र प्रजापति, मुन्ना प्रजापति, ईश्वर लाल प्रजापति, मुरारी लाल महाराज, विजय भगत, राजू प्रजापति, किशन प्रजापति, पवन प्रजापति, रवि प्रजापति, टिंकल झा, कपिल शर्मा (मेहरे आर्ट्स), ऋषि सेन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

वर्षों से कर रहे हैं जनसेवा

जितेन्द्र रघुवंशी (जीतू) लंबे समय से सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। वे लगातार जरूरतमंदों की सहायता और धार्मिक स्थलों के विकास में सहयोग करते रहे हैं।

उनके द्वारा पूर्व में किए गए प्रमुख कार्यों में—

✅ विद्यालयों में बच्चों को कॉपी एवं लेखन सामग्री वितरण
✅ नवग्रह मंदिर में वाटर कूलर की स्थापना
✅ बाणगंगा मंदिर में टीनशेड निर्माण एवं कक्ष का जीर्णोद्धार
✅ बाबा गोरखनाथ मंदिर में रेलिंग निर्माण सहयोग
✅ सिद्ध बाबा मंदिर (बलखंडी) में सहयोग
✅ ओझा समाज के विवाह सम्मेलन में वधु पक्ष को 14 सिलाई मशीनें भेंट
✅ जरूरतमंदों के लिए भोजन एवं लंगर सेवा
जैसे अनेक सेवा कार्य शामिल हैं।

सेवा ही सबसे बड़ा धर्म

समाजजनों ने कहा कि माता-पिता की स्मृति में किया गया यह कार्य न केवल श्रद्धांजलि है, बल्कि समाज सेवा का भी एक उत्कृष्ट उदाहरण है। ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और दूसरों को भी सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)