सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे के थाना मायापुर पुलिस ने गुमशुदगी के मामले की जांच करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी दिनेश सिंह नरवरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुमशुदा महिला को दस्तयाब कर उसके बयान दर्ज किए, जिसके बाद मामले में दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर आरोपी सुरेश जाटव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार 11 मई 2026 को सूचनाकर्ता की रिपोर्ट पर गुमइंसान क्रमांक 27/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस लगातार गुमशुदा की तलाश में जुटी रही और 16 मई 2026 को गुमशुदा को दस्तयाब कर उसके बयान लिए गए। बयान में पीड़िता ने बताया कि उसके साथ आरोपी सुरेश जाटव द्वारा जबरन गलत काम (दुष्कर्म) किया गया ।
पीड़िता के कथनों और जांच के आधार पर थाना मायापुर में अपराध क्रमांक 97/26 दर्ज किया गया। मामले में धारा 64(2)एम, 87 और 351(3) बीएनएस के तहत अपराध कायम कर विवेचना शुरू की गई।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी मायापुर दिनेश सिंह नरवरिया ने किया।
पुलिस टीम ने आरोपी सुरेश जाटव पुत्र कैलाश जाटव उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम पडोरा थाना मायापुर जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
इस सराहनीय कार्रवाई में उपनिरीक्षक अजय पटेल, प्रधान आरक्षक रघुवीर सिंह लोधा, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र राय, आरक्षक चन्द्रभान सिंह, सर्वेश शर्मा, रवि लोधी, मुरारीलाल अटारिया, राजवीर सिंह पवैया तथा महिला आरक्षक अनुराधा मांझी की अहम भूमिका रही।
👮 थाना मायापुर पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है, जहां गुमशुदगी की जांच को गंभीरता से लेते हुए मामले का खुलासा कर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया।