राखी बांधने वाली महिला से पूर्व सरपंच ने किया दुष्कर्म!जन्मदिन पार्टी के बहाने होटल में बुलाया, शराब पिलाकर वारदात का आरोप

Nikk Pandit
0

पीड़िता ने पति को फोन कर सुनाई आपबीती, पुलिस ने पूर्व सरपंच और साथी को भेजा जेल

सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी शहर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में एक पूर्व सरपंच और उसके साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि पूर्व सरपंच ने जन्मदिन पार्टी के बहाने एक महिला को होटल में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।पीड़िता का कहना है कि वह आरोपी को करीब 20 वर्षों से जानती थी और उसे राखी भी बांधती थी।

जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी पप्पू उर्फ महेंद्र जादौन निवासी जौरा, जिला मुरैना से उसका लंबे समय से पारिवारिक संबंध था। दोनों के बीच भाई-बहन जैसा रिश्ता था और वह हर साल उसे राखी बांधती थी।

🎂 जन्मदिन पार्टी का बहाना, फिर होटल ले गए आरोपी
पीड़िता के मुताबिक 13 मई को पप्पू जादौन ने उसे फोन कर घोड़ा चौराहे पर जन्मदिन पार्टी में बुलाया। महिला अपनी बच्ची के साथ मौके पर पहुंची, जहां आरोपी अपने साथी मदन भारद्वाज के साथ मौजूद था।

आरोप है कि दोनों आरोपी महिला को बहाने से पास के एक होटल में ले गए। वहां महिला को शराब पिलाई गई और उसके बाद पूर्व सरपंच पप्पू जादौन ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी मदन भारद्वाज ने भी उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। घटना के दौरान महिला ने किसी तरह अपने पति को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी।

🚔 पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

घटना की शिकायत मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस हरकत में आई। कोतवाली प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि मामले में अपराध क्रमांक 369/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पप्पू उर्फ महेंद्र जादौन (58 वर्ष) निवासी जौरा जिला मुरैना और मदन शर्मा उर्फ भारद्वाज (52 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 13 जौरा जिला मुरैना को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

⚠️ रिश्तों पर उठे सवाल

इस घटना के सामने आने के बाद शहर में चर्चा का माहौल है। जिस व्यक्ति को महिला वर्षों से भाई मानती थी और राखी बांधती थी, उसी पर दुष्कर्म का आरोप लगने से लोग भी हैरान हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और होटल समेत अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)