पारगढ़ शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाबश:निश्चरी अमावस्या, शनि जयंती और वट सावित्री व्रत के दुर्लभ संयोग पर भरा विशाल मेला

Nikk Pandit
0

सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले की कोलारस तहसील स्थित ऐतिहासिक पारगढ़ शनि मंदिर में शनिवार को आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। शनिश्चरी अमावस्या, शनि जयंती और वट सावित्री व्रत के दुर्लभ संयोग पर हजारों श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर परिसर और पारगढ़ किले क्षेत्र में पहुंचने लगे। दिनभर पूरा क्षेत्र जयकारों और भक्ति गीतों से गूंजता रहा।

श्रद्धालुओं ने शनि देव का तेलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन और स्थानीय समिति द्वारा सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं के विशेष इंतजाम किए गए थे।

🙏 विधायक महेंद्र यादव ने किए दर्शन

कोलारस विधायक महेंद्र यादव भी पारगढ़ शनि मंदिर पहुंचे। उन्होंने शनि देव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान विधायक ने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका हालचाल भी जाना।

मेला क्षेत्र में जगह-जगह भंडारे और प्रसादी की व्यवस्था की गई थी। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया और पारगढ़ की ऐतिहासिक व धार्मिक विरासत को नजदीक से देखा। देर शाम भव्य आरती और पूजा-अर्चना के साथ मेले का शांतिपूर्ण समापन हुआ।

🌊 सिंध नदी किनारे बनी पचनाम प्रतिमा बनी आकर्षण

पारगढ़ किले के समीप सिंध नदी की चट्टानों पर बनी भगवान विष्णु की प्रसिद्ध पचनाम प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। श्रद्धालुओं ने यहां पहुंचकर दर्शन किए और ऐतिहासिक किले सहित आसपास के प्राचीन धार्मिक स्थलों का भी भ्रमण किया।

स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 150 वर्षों बाद ऐसा दुर्लभ संयोग बना, जिसके चलते इस बार मेले में सामान्य दिनों की तुलना में कहीं अधिक श्रद्धालु पहुंचे। पूरे दिन पारगढ़ क्षेत्र धार्मिक उत्साह और श्रद्धा में डूबा नजर आया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)