शिवपुरी में मंदिर में चोरी से मचा हड़कंप!शटर का ताला तोड़कर शीतला माता मंदिर में घुसा चोर, CCTV में कैद पूरी वारदात

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे में स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में देर रात चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। अज्ञात चोर ने मंदिर के शटर के ताले तोड़कर अंदर घुसकर वारदात को अंजाम दिया। हैरानी की बात ये है कि पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

😱 पहले किरायेदार को किया बंद, फिर किया वार

जानकारी के अनुसार, चोर ने बड़ी चालाकी से सबसे पहले मंदिर परिसर में रहने वाले किरायेदार के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी, ताकि कोई उसे देख न सके। इसके बाद उसने मंदिर के शटर के दो ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आराम से चोरी की घटना को अंजाम दिया।

💰 दानपात्र नहीं टूटा, लेकिन गर्भगृह तक पहुंच गया चोर!

मंदिर में घुसने के बाद चोर ने दानपात्र को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सका। इसके बाद उसने गर्भगृह का रुख किया और वहां रखी चढ़ोत्तरी में से करीब 2 से 3 हजार रुपए नकद चुरा लिए। क्या मंदिर भी अब सुरक्षित नहीं रहे? यह सवाल लोगों के मन में उठने लगा है।

🚨 CCTV में कैद चेहरा, पुलिस तलाश में जुटी

मंगलवार सुबह जब घटना का खुलासा हुआ, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। कोलारस पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)