सागर शर्मा शिवपुरी:खबर मंगलवार की जनसुनवाई बनी शिकायतों का बड़ा मंच शिवपुरी में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में आम जनता का दर्द खुलकर सामने आया। कलेक्टर के सामने अवैध कब्जे, नामांतरण में देरी और हत्या के मामले में न्याय न मिलने जैसी गंभीर शिकायतें रखी गईं। सवाल ये है कि क्या इन फरियादियों को अब राहत मिलेगी या फिर फाइलों में ही उलझे रहेंगे मामले?
🏠 40 साल से रह रहे… फिर भी जमीन पर संकट! पिछोर तहसील के ग्राम आसपुर से आए ग्रामीणों ने क्रेशर संचालक पर बड़ा आरोप लगाया। हरिराम जाटव, मुन्जा जाटव और सरजू जाटव समेत कई लोगों ने बताया कि वे 40 वर्षों से पट्टे की जमीन पर रह रहे हैं, लेकिन अब तक सीमांकन नहीं हुआ। आरोप है कि दिनेश गेड़ा नामक क्रेशर संचालक ने अपनी लीज से ज्यादा करीब 50 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया है। धूल-मिट्टी और बंद रास्तों से 50 परिवारों का जीवन प्रभावित—क्या प्रशासन कार्रवाई करेगा?
🇮🇳 देश की सेवा में जवान… लेकिन खुद परेशान
जनसुनवाई में CRPF जवान राज कुमार शर्मा ने भी मदद की गुहार लगाई। उन्होंने 2023 में 3000 वर्ग फीट का प्लॉट खरीदा, लेकिन अब तक नामांतरण नहीं हो पाया। ड्यूटी के चलते बार-बार दफ्तर नहीं जा पाते, और हर बार उन्हें टाल दिया जाता है। तहसीलदार के अनुसार प्लॉट अवैध कॉलोनी में है, इसलिए नामांतरण रुका हुआ है। सवाल ये—क्या एक जवान को अपने ही हक के लिए यूं भटकना पड़ेगा? 🇮🇳
⚖️ हत्या के बाद भी आरोपी खुलेआम… पीड़िता ने
मांगा इंसाफ ग्वालियर के डबरा से आईं प्रियंका जाटव ने अपने पति गुलशन जाटव की हत्या (9 फरवरी 2026) के मामले में न्याय की गुहार लगाई। उनका आरोप है कि नामजद आरोपी खुले घूम रहे हैं और परिवार को धमका रहे हैं। पुलिस ने FIR दर्ज होने की बात कही, लेकिन अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं? क्या पीड़ित परिवार को सुरक्षा मिलेगी? 😢