12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शिवपुरी में भव्य आयोजन, "स्वस्थ आयु के लिए योग" थीम रही केंद्र में

Nikk Pandit
0
बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने रविवार को पिछोर जनपद की ग्राम पंचायत खोड़ स्थित धार महादेव मंदिर परिसर में आयोजित जनचौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

जनचौपाल में शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव, अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना और आमजन की समस्याओं का समाधान करना था।

समस्याओं को गंभीरता से सुना, अधिकारियों को दिए निर्देश

जनचौपाल के दौरान ग्रामीणों ने विद्युत, राजस्व, कृषि, खाद्यान्न, पेंशन, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं प्रभारी मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री श्री तोमर ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई कर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता

प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनसुविधाओं से जुड़ी शिकायतों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

स्कूल चलो अभियान के तहत बांटी साइकिलें
कार्यक्रम के दौरान 'स्कूल चलो अभियान' के तहत छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। इस अवसर पर मंत्री श्री तोमर ने बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें नियमित अध्ययन करने, बड़े सपने देखने और जीवन में ऊंचे लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

हितग्राहियों को वितरित किए गए विभिन्न लाभ
जनचौपाल में कई हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के तहत श्री चिल्लू जाटव को 4 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि दी गई, जबकि आजीविका मिशन के अंतर्गत श्रीमती सीमा रजक को 2 लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई।

इसके अलावा पात्र हितग्राहियों को लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण-पत्र, वृद्धावस्था पेंशन के स्वीकृति पत्र, राजस्व विभाग के हितलाभ एवं पशुधन क्रेडिट कार्ड भी वितरित किए गए। मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

समयसीमा में समाधान नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई
कार्यक्रम के समापन पर प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि जनचौपाल शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के निराकरण में देरी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीणों ने सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए अपनी समस्याएं सुनने और समाधान के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)