ऑपरेशन मुस्कान में बड़ी सफलता: 16 वर्षीय नाबालिग गुरुग्राम से बरामद, आरोपी पवन बाथम गिरफ्तार

Nikk Pandit
0

बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के सीहोर थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्रवाई करते हुए एक अपहृत 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को हरियाणा के गुरुग्राम से सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 अप्रैल 2026 को ग्राम चिताहरी निवासी एक व्यक्ति ने थाना सीहोर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 16 वर्ष 10 माह की पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 39/2026 दर्ज कर जांच शुरू की थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी जूली तोमर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। लगातार तलाश, तकनीकी साक्ष्यों और साइबर इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने 2 जून 2026 को गुरुग्राम (हरियाणा) पहुंचकर नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार, बरामदगी के बाद पीड़िता के बयान दर्ज किए गए। बयान के आधार पर प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87, 64(2)(एम), 127(4) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5एल/6 को भी जोड़ा गया है।

पुलिस ने मामले में पवन बाथम (28 वर्ष), निवासी ग्राम चिताहरी को गिरफ्तार कर न्यायालय करैरा में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जूली तोमर, नारायण बंजारा, बेताल सिंह गुर्जर, देवेंद्र परिहार, हुकम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अवदेश रावत, साहिल खान, राजकुमार, विनोद कुमार तथा साइबर सेल के विकास और आलोक व्यास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है तथा आगे की जांच की जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)