समान नागरिक संहिता पर जनता से मांगे गए सुझाव, 22 जून तक दे सकते हैं अपनी राय

Nikk Pandit
0
बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर मध्यप्रदेश सरकार ने समान नागरिक संहिता (UCC) के संबंध में आमजन की राय और सुझाव प्राप्त करने के लिए जन परामर्श एवं सुझाव पोर्टल शुरू किया है। अब शिवपुरी जिले के नागरिक भी इस महत्वपूर्ण विषय पर अपने विचार और सुझाव 22 जून 2026 तक ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।

हर नागरिक की राय महत्वपूर्ण

लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई इस पहल में आम नागरिकों के साथ-साथ शासकीय अधिकारी और कर्मचारी भी अपने सुझाव दे सकते हैं। जिला प्रशासन ने सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों, अधिवक्ताओं, प्रबुद्धजनों और विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों से इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

ऑनलाइन प्रक्रिया बेहद आसान

सुझाव देने के लिए नागरिक अपने मोबाइल से QR कोड स्कैन कर सकते हैं अथवा सीधे ucc.mp.gov.in⁠� पर जाकर अपनी राय दर्ज कर सकते हैं।

वेबसाइट पर सुझाव देने के लिए नाम, लिंग, धर्म, संभाग, जिला, पता और मोबाइल नंबर जैसी सामान्य जानकारी भरनी होगी। इसके बाद 12 प्रश्नों के उत्तर "हाँ" या "ना" में देने होंगे। मोबाइल ओटीपी सत्यापन के बाद सुझाव सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)