नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तेंदुआ पुलिस की त्वरित कार्रवाई; कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

Nikk Pandit
0
बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले की तेंदुआ थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर जिले में अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नाबालिग बालिका से जुड़े गंभीर अपराध में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

नाबालिग ने दर्ज कराई थी शिकायत

पुलिस के अनुसार 22 जून 2026 को एक नाबालिग पीड़िता ने थाना तेंदुआ में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी दिलीप आदिवासी ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर थाना तेंदुआ में अपराध क्रमांक 116/2026 दर्ज कर मामला विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2), 87 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(डी)/6 के तहत मामला दर्ज किया गया।

एसपी ने लिया तत्काल संज्ञान

मामला नाबालिग बालिका से जुड़ा होने के कारण पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पीड़िता को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने तथा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

सरखण्डी तिराहे से दबोचा आरोपी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने 23 जून को सरखण्डी तिराहे के पास से आरोपी दिलीप आदिवासी (21 वर्ष) निवासी ग्राम सरखण्डी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इन पुलिसकर्मियों की रही विशेष भूमिका
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नीतू सिंह धाकड़, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र सिंह सोलंकी तथा आरक्षक अंकित शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)