तेंदुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 70 कट्टे डीएपी खाद समेत ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, 8.40 लाख की उर्वरक खेप पकड़ी

Nikk Pandit
0
बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले में उर्वरक की कालाबाजारी और अवैध परिवहन के खिलाफ तेंदुआ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 कट्टे डीएपी खाद से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस और कृषि विभाग की टीम ने करीब 8 लाख 40 हजार रुपए मूल्य की उर्वरक खेप पकड़कर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों और उर्वरक की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में तेंदुआ थाना पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

रात 1 बजे मिली सूचना, टीम ने मारा छापा

जानकारी के अनुसार 23 जून की रात करीब 1 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि डीएपी खाद का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर तेंदुआ पुलिस और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं उर्वरक निरीक्षक कल्लू कोली की संयुक्त टीम ने छापेमार कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी रिंकू धाकड़ एवं एक अन्य व्यक्ति को ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीएपी खाद का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

70 कट्टे डीएपी खाद जब्त

पुलिस ने मौके से स्वराज 735 FE ट्रैक्टर एवं ट्रॉली सहित 70 कट्टे डीएपी उर्वरक जब्त किए। प्रारंभिक जांच में उर्वरक की कालाबाजारी और धोखाधड़ी की आशंका सामने आई है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 8.40 लाख रुपए बताई गई है।

मामला जांच में लिया गया

संयुक्त टीम ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि खाद की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।

इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नीतू सिंह धाकड़, सहायक उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह जाट, आरक्षक पवन जाट, राहुल परिहार एवं हरिओम कौरव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)