युवाओं के लिए सुनहरा मौका, शासकीय आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू;30 जून तक होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, जिले की 1364 सीटों पर मिलेगा प्रवेश

Nikk Pandit
0
बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले में तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रोजगार की दिशा में कदम बढ़ाने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिले की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में सत्र अगस्त 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीयन कर विभिन्न तकनीकी एवं रोजगारोन्मुखी ट्रेडों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

जिला अंतर्गत शिवपुरी, पोहरी, पिछोर, खनियाधाना, कोलारस और बदरवास स्थित शासकीय आईटीआई संस्थानों में कुल 1364 सीटों पर प्रवेश उपलब्ध है। कक्षा 8वीं एवं 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश लेकर अपने कौशल का विकास कर सकते हैं और रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकते हैं!

महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत सीटें आरक्षित
आईटीआई प्रवेश प्रक्रिया में महिलाओं को भी विशेष अवसर प्रदान किए गए हैं। संस्थानों में 35 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं, जिससे अधिक से अधिक बेटियां तकनीकी शिक्षा से जुड़ सकें।

30 जून तक करें आवेदन

प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के तहत पंजीयन, त्रुटि सुधार और ट्रेड चयन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

📌 ऑनलाइन पंजीयन एवं त्रुटि सुधार:
26 मई 2026 से 30 जून 2026 तक

📌 संस्थान एवं ट्रेड चयन (चॉइस फिलिंग):
01 जून 2026 से 30 जून 2026 तक
ऐसे करें आवेदन

अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
🌐 www.dsd.mp.gov.in⁠�

यहां अभ्यर्थी अपना पंजीयन, त्रुटि सुधार, संस्थान चयन और पसंदीदा ट्रेड की प्राथमिकता भर सकते हैं।

रोजगार की दिशा में बड़ा अवसर

आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं। इसलिए तकनीकी शिक्षा में रुचि रखने वाले युवा समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर इस अवसर का लाभ उठाएं।

⏳ ध्यान रखें, आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2026 है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)