शिवपुरी में 7 जून को कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई रहेगी बंद, मेंटीनेंस कार्य के चलते विद्युत विभाग ने जारी किया शेड्यूल

Nikk Pandit
0
बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आवश्यक मेंटीनेंस कार्य किए जाने के कारण 7 जून 2026 (रविवार) को शिवपुरी जिले के कई ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निर्धारित समय तक विद्युत प्रवाह बंद रखा जाएगा। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए पूर्व सूचना जारी की है।

विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 33/11 के.व्ही. खटका उपकेंद्र अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. खटका आबादी फीडर पर मेंटीनेंस कार्य के चलते प्रातः 6 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान फीडर से जुड़े सभी ग्राम प्रभावित रहेंगे।

इसी प्रकार 33 के.व्ही. भैसाना, रौनाखेड़ी, जसराजपुर, नोहरी, सतनवाड़ा एवं 33 के.व्ही. सीएमओ फीडर पर भी कार्य किया जाएगा। इन फीडरों के बंद रहने से सुबह 8 बजे से 11 बजे तक भैसाना एवं झिरी से जुड़े क्षेत्र, रौनाखेड़ी उपकेंद्र से जुड़े गांव, जसराजपुर, सिरसौद एवं ठर्रा क्षेत्र, नोहरी उपकेंद्र क्षेत्र, सतनवाड़ा उपकेंद्र क्षेत्र तथा सीएमओ फीडर से जुड़े सभी एचटी उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे।

वहीं 33/11 के.व्ही. डाकबंगला उपकेंद्र से जुड़े 11 के.व्ही. कोर्ट फीडर, कमलागंज फीडर, न्यू ब्लॉक फीडर, हॉस्पिटल फीडर, विवेकानंद फीडर, खुड़ा फीडर एवं जल मंदिर फीडर पर भी मेंटीनेंस कार्य किया जाएगा। इन फीडरों से संबंधित क्षेत्रों में प्रातः 8 बजे से अपराह्न 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के अनुसार अपने आवश्यक कार्य पहले से पूर्ण कर लें तथा बिजली बंद रहने के दौरान सुरक्षा संबंधी सावधानियां बरतें। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्य की स्थिति के अनुसार बिजली सप्लाई बहाल करने का समय आवश्यकतानुसार परिवर्तित किया जा सकता है।

प्रभावित प्रमुख फीडर:

खटका आबादी, भैसाना, रौनाखेड़ी, जसराजपुर, नोहरी, सतनवाड़ा, सीएमओ, कोर्ट, कमलागंज, न्यू ब्लॉक, हॉस्पिटल, विवेकानंद, खुड़ा एवं जल मंदिर फीडर।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)