वर्षाकाल से पहले नगर पालिका का विशेष सफाई अभियान तेज, शहर के कई वार्डों में हुई व्यापक सफाई:नालियों की सफाई, डंप स्थलों से कचरा उठाने और जल निकासी व्यवस्था सुधारने पर विशेष फोकस

Nikk Pandit
0
बंटी शर्मा शिवपुरी: खबर शिवपुरी शहर में आगामी वर्षाकाल को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका परिषद शिवपुरी द्वारा शहर में विशेष सफाई अभियान लगातार चलाया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन तथा एसडीएम एवं प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री आनंद राजावत के मार्गदर्शन में शुक्रवार को शहर के विभिन्न वार्डों और प्रमुख मार्गों पर व्यापक सफाई कार्य कराया गया।

अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 36 के झिंगुरा रोड, नूरानी मस्जिद क्षेत्र, आईपीएस स्कूल रोड एवं आसपास की गलियों में विशेष सफाई कराई गई। वहीं वार्ड क्रमांक 21 में नालियों की सफाई के साथ डंप स्थल से कचरा हटाकर स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया गया।
नगर पालिका की टीम ने वार्ड क्रमांक 24, 22 एवं 26 में विभिन्न डंप स्थलों से कचरा उठाने की कार्रवाई की।
इसके अलावा शहर में फल एवं जूस विक्रेताओं द्वारा उत्पन्न कचरे का भी विशेष रूप से संग्रहण कराया गया ताकि गंदगी और दुर्गंध की समस्या उत्पन्न न हो।

अभियान के दौरान एबी रोड, पोहरी बस स्टैंड क्षेत्र, सर्किट हाउस, श्रीराम कॉलोनी एवं पुलिस पंप क्वार्टर सहित कई स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। वहीं राजेश्वरी रोड, वीटीपी स्कूल क्षेत्र, तिवारी मोहल्ला, कलेक्टर बंगला रोड और सर्कुलर रोड से कचरा उठाकर स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत किया गया।

वार्ड क्रमांक 37 के बाबू क्वार्टर रोड और सुभाष कॉलोनी क्षेत्र में नालियों की सफाई कर जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया गया। साथ ही वार्ड क्रमांक 26 में भी नालियों की सफाई कर संभावित जलभराव की स्थिति को रोकने के प्रयास किए गए।

नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि वर्षाकाल के दौरान जलभराव, गंदगी और संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों द्वारा मैदानी स्तर पर निगरानी रखी जा रही है ताकि नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

नगर पालिका परिषद शिवपुरी ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं और स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)