बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले में फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना तेन्दुआ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने माननीय न्यायालय ग्वालियर के प्रकरण क्रमांक आरसीटी 370/2024 में लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले भर में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस श्री संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में तेन्दुआ थाना पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
घर पर दबिश देकर पकड़ा गया वारंटी
पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि अजब सिंह पुत्र देवीलाल जाटव (35 वर्ष) निवासी ग्राम डेहरवारा, थाना तेन्दुआ, जिला शिवपुरी अपने घर पर मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम ने कॉम्बिंग गश्त के दौरान उसके घर पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध माननीय जेएमएफसी न्यायालय ग्वालियर के प्रकरण क्रमांक आरसीटी 370/2024 में स्थाई वारंट जारी था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार 07 जून 2026 को न्यायालय ग्वालियर में पेश कर दिया।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नीतू सिंह धाकड़, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र सिंह सोलंकी, आरक्षक दुले सिंह जामोद, प्रवेश कुमार एवं सौरभ पचौरी की सराहनीय भूमिका रही।
🚔 शिवपुरी पुलिस का वारंटियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष कार्रवाई की जा रही है।