नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खनियाधाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Nikk Pandit
0
बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के खनियाधाना में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के गंभीर मामले में खनियाधाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद उसे सर्किल जेल शिवपुरी भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।

पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में दर्ज है मामला

थाना खनियाधाना में दर्ज अपराध क्रमांक 112/2026 में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), पॉक्सो एक्ट तथा एससी-एसटी एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

राजीनामे की कोशिश में आया आरोपी, पुलिस ने दबोचा

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अनिल कुमार जाट (23 वर्ष) निवासी नगला दुर्जिया मिठाबली, थाना सादाबाद, जिला हाथरस (उत्तर प्रदेश), अपने परिजनों के साथ फरियादी पक्ष से राजीनामे के उद्देश्य से क्षेत्र में आने वाला है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मुडिया गांव के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

मेडिकल के बाद न्यायालय में किया पेश

गिरफ्तारी के बाद आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया और रविवार 14 जून को उसे माननीय न्यायालय खनियाधाना में पेश किया गया। न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने के बाद आरोपी को सर्किल जेल शिवपुरी दाखिल कर दिया गया।

इन अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी केदार सिंह यादव, एसआई रामसिंह भिलाला, हजारीलाल जाटव, जगदीश शरण बंजारा, बालकिशन अहिरवार सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

🚔 महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में शिवपुरी पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)