बारिश से पहले नगर पालिका का बड़ा स्वच्छता अभियान

Nikk Pandit
0
कई वार्डों में नाला-नाली सफाई, कचरा हटाकर जलभराव रोकने की तैयारी

बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले में आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए नगर पालिका परिषद शिवपुरी ने शहरभर में विशेष स्वच्छता एवं नाला-नाली सफाई अभियान तेज कर दिया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन तथा तहसीलदार एवं प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अनिल धाकड़ के निर्देशन में विभिन्न वार्डों में व्यापक सफाई कार्य कराया गया।

नगर पालिका अमले ने वार्ड क्रमांक 36 में नूरानी मस्जिद, आईपीएस स्कूल रोड एवं आसपास की गलियों की सफाई की। वहीं फतेहपुर चौराहे से झांसी रोड तक सर्कुलर रोड और सर्किट हाउस रोड से वीटीपी स्कूल तक जमा कचरे को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया।
वार्ड क्रमांक 22 में नालियों और डंप स्थलों की सफाई की गई, जबकि कुंजड़ा गली में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसके अलावा वार्ड 21 और 26 में डंप स्थलों से कचरा हटाकर उसका समुचित निस्तारण कराया गया।

नगर पालिका द्वारा करौंदी क्षेत्र में भी विशेष अभियान चलाया गया। राठौर की पुलिया से आदिवासी मोहल्ला, राम जानकी मंदिर, खटीक मोहल्ला, मुस्लिम मोहल्ला एवं बाथम मोहल्ला तक सफाई कर सड़कों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ किया गया। वहीं वार्ड क्रमांक 29 के मीट मार्केट रोड पर नाली सफाई कर वर्षा जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाया गया।

इसके अतिरिक्त वार्ड 14 माधव नगर फतेहपुर और वार्ड 10 कृष्णापुरम में भी नियमित सफाई कार्य कराया गया। गांधी पेट्रोल पंप से फतेहपुर कलारी तक राठौर रोड की विशेष सफाई कर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया।

नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि नालियों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकें तथा शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें। प्रशासन का कहना है कि बारिश के मौसम में जलभराव और गंदगी की समस्या रोकने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)