शिकायत के 5 घंटे के भीतर नगर पालिका की त्वरित कार्रवाई

Nikk Pandit
0

वार्ड 20 में गड्ढा भरवाकर क्षतिग्रस्त लेन्टर कराया दुरुस्त, क्षेत्रवासियों को मिली राहत

बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी शहर के नगर पालिका परिषद शिवपुरी ने एक बार फिर त्वरित कार्रवाई का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए वार्ड क्रमांक 20 में प्राप्त शिकायत का महज 5 घंटे के भीतर निराकरण कर दिया। नाली सफाई के दौरान खोदे गए गड्ढे और उसके पास टूटे हुए लेन्टर को लेकर नागरिकों द्वारा शिकायत की गई थी, जिस पर तत्काल कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 20 में श्री भरत अग्रवाल (नारियल वाले) के सामने नाली सफाई कार्य के दौरान खोदा गया गड्ढा तथा उसके समीप क्षतिग्रस्त लेन्टर स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा था।
शिकायत प्राप्त होते ही तहसीलदार एवं प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अनिल धाकड़ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अमले को मौके पर भेजा और स्वयं भी स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नागरिकों की सुरक्षा एवं आवागमन को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सुधार कार्य तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए गए। नगर पालिका की सक्रिय कार्यप्रणाली के चलते शिकायत मिलने के मात्र 5 घंटे के भीतर गड्ढे को सुरक्षित रूप से भरवाकर व्यवस्थित किया गया तथा टूटे हुए लेन्टर की मरम्मत भी पूर्ण कर दी गई।

स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते समस्या का समाधान होने से दुर्घटना की आशंका समाप्त हो गई और लोगों को राहत मिली है।

प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अनिल धाकड़ ने कहा कि नगर पालिका परिषद शिवपुरी नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। जनशिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई कर बेहतर और सुरक्षित नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है।

नगर पालिका परिषद ने आमजन से भी अपील की है कि अपने क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी समय पर उपलब्ध कराएं, ताकि उनका शीघ्र और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)