खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर प्रशासन सख्त: करैरा की दो डेयरियों से लिए गए खाद्य नमूने

Nikk Pandit
0
बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले में खाद्य पदार्थों की शुद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत करैरा तहसीलदार श्री ललित शर्मा ने टीम के साथ नगर की डेयरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।

निरीक्षण के दौरान रामराज डेयरी और आजाद डेयरी से विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित किए गए। इस दौरान खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता, शुद्धता और गुणवत्ता संबंधी मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा किसी भी प्रकार की खाद्य मिलावट से दूर रहने के निर्देश दिए गए।

प्रशासन ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी प्रतिष्ठान में खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधितों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)