कम खर्च, कम तेल और कम ईंधन में स्वाद का संगम: भाजपा महिला मोर्चा की व्यंजन प्रतियोगिता में महिलाओं ने बिखेरा पाक-कला का जादू

Nikk Pandit
0
बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सोमवार को भाजपा कार्यालय, कोठी नंबर-1 में एक अनूठी व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती अश्विनी परांजपे के निर्देशानुसार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जसवंत जाटव के मार्गदर्शन में तथा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती शैलजा लवंगीकर के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता की थीम "कम तेल, कम बजट और कम ईंधन में पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन" रखी गई थी। इसका उद्देश्य महिलाओं को स्वस्थ, किफायती और ऊर्जा संरक्षण आधारित खानपान के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में महिलाओं ने घर पर तैयार किए गए विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता, पाक-कौशल और नवाचार का शानदार प्रदर्शन करते हुए कम लागत में स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन तैयार करने की कला का परिचय दिया।

प्रतियोगिता में शुभ्रा शर्मा, कल्पना सोनी, बबीता जाटव, शीला अटरिया, गायत्री राठौर, सीमा शाक्य, शोभा शर्मा, सिंकु कुशवाहा, शिव अग्रवाल, सीमा गुप्ता, सारिका सिंखेड़कर, कल्पना पारस एवं कल्पना साठे ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

व्यंजनों का मूल्यांकन जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, भाजपा जिला मंत्री डॉ. रश्मि गुप्ता एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी जाटव द्वारा किया गया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के व्यंजनों का आकलन उनकी पौष्टिकता, कम लागत, कम तेल एवं कम ईंधन के उपयोग तथा आकर्षक प्रस्तुति के आधार पर किया।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती शैलजा लवंगीकर ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं महिलाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली, बचत और ऊर्जा संरक्षण का संदेश भी समाज तक पहुंचाती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की रचनात्मक सोच और घरेलू प्रबंधन क्षमता परिवार के साथ-साथ समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने प्रतियोगिता की सराहना करते हुए इसे ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया। आयोजन के माध्यम से स्वस्थ खानपान, आर्थिक बचत और ऊर्जा संरक्षण का संदेश प्रभावी रूप से समाज तक पहुंचाया गया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)