टीआई रोहित दुबे की सटीक रणनीति का असर: चोरी का लैपटॉप, नकदी और वारदात में इस्तेमाल सरिया बरामद

Nikk Pandit
0

बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे के नेतृत्व में पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए पतंजलि मेगा स्टोर में हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है। करीब दो महीने पुराने इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया लैपटॉप, नकदी और वारदात में इस्तेमाल किया गया सरिया बरामद कर लिया है।

13 अप्रैल 2026 को कमलागंज एबी रोड स्थित पतंजलि मेगा स्टोर का ताला तोड़कर चोर एचपी कंपनी का लैपटॉप और अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। घटना के बाद व्यापारियों में नाराजगी थी और पुलिस पर जल्द खुलासे का दबाव भी था। ऐसे में थाना प्रभारी रोहित दुबे ने मामले को चुनौती के रूप में लेते हुए विशेष टीम गठित की और आरोपी की तलाश शुरू कराई।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी रही। मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और संदिग्धों पर निगरानी रखी गई।

आखिरकार 15 जून को मिली सटीक सूचना के आधार पर गांधी पार्क मानस भवन के पास से सूरज उर्फ सराफत शाक्य (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया 40 हजार रुपये कीमत का एचपी लैपटॉप, 700 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त लोहे का सरिया बरामद कर लिया।

कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई की शहरभर में सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि टीआई रोहित दुबे के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है और लंबित मामलों का तेजी से खुलासा कर रही है।

टीआई रोहित दुबे की टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे, सउनि प्रवीण त्रिवेदी, प्रधान आरक्षक विनय कुमार, प्रधान आरक्षक बाबूलाल, आरक्षक राहुल कुमार एवं आरक्षक महेन्द्र तोमर की विशेष भूमिका रही।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)