24 घंटे में गिरफ्तार हुआ नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी सौतेला पिता

Nikk Pandit
0

बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र की मगरौनी चौकी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सौतेले पिता को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।

पुलिस के अनुसार 17 जुलाई को पीड़िता ने थाना नरवर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि 15 जुलाई की दोपहर उसके सौतेले पिता रामलाल आदिवासी ने घर में अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर तत्काल विवेचना शुरू की।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नरवर निरीक्षक विनय यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी मगरौनी उपनिरीक्षक अभिमन्यु राजावत, सउनि. दिनेश यादव सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)