कोलारस पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 5 लीटर जहरीली शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Nikk Pandit
0
खबर:शिवपुरी जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोलारस थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हाथ भट्टी की बनी कथित जहरीली शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 5 लीटर शराब, जिसकी कीमत लगभग 1 हजार रुपए बताई गई है, जब्त की है। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

पडोरा पुल के पास मुखबिर की सूचना पर दबिश
पुलिस के अनुसार 19 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पडोरा पुल के पास लाल मुरम रोड, ग्राम बेहटा पर एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर बैठा हुआ है। सूचना मिलते ही कोलारस पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

मौके पर बताए गए हुलिए के अनुसार एक व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसकी पहचान गोबिन्द पुत्र सीताराम धाकड़, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम कुम्हरौआ, थाना कोलारस, जिला शिवपुरी के रूप में हुई।

पीली कट्टी में मिली 5 लीटर हाथ भट्टी की शराब
पुलिस ने आरोपी के कब्जे में रखी पीले रंग की कट्टी की जांच की। उसमें करीब 5 लीटर हाथ भट्टी से बनी शराब मिली। पुलिस ने शराब को विधिवत जब्त कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के बाद पुलिस आरोपी को थाने लेकर पहुंची, जहां उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 297/2026, धारा 49-क एवं 34(1) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

न्यायालय में पेश किया आरोप
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विवेचना की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी शराब कहां से लेकर आया था और इसे किसे बेचने की तैयारी थी।

एसपी के निर्देश पर लगातार कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में कोलारस पुलिस ने यह कार्रवाई की।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पुनीत बाजपेयी, सहायक उपनिरीक्षक यतेन्द्र वाथम, प्रधान आरक्षक प्रमोद वर्मा, आरक्षक दीपक जाट, आरक्षक सूरज टैगोर और चालक आरक्षक रणवीर यादव की सराहनीय भूमिका रही।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)