देवरानी ने जेठ पर फेंका खौलता पानी:गंभीर रूप से झुलसा

Nikk Pandit
0


खबर:शिवपुरी शहर के बड़ापुरा इलाके में इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्ज करने को लेकर पारिवारिक विवाद उस समय गंभीर हो गया, जब आरोप है कि देवरानी ने अपने जेठ पर खौलता पानी फेंक दिया। गर्म पानी की चपेट में आने से युवक के मुंह, पेट और पीठ पर गंभीर जलने के निशान और फफोले पड़ गए। घायल को जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।

स्कूटी चार्ज करने को लेकर शुरू हुआ विवाद


पुलिस को दी शिकायत में बड़ापुरा निवासी संजना जाटव ने बताया कि उनके पति कपिल जाटव इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्ज कर रहे थे। इसी बात को लेकर उनकी देवरानी सोनी जाटव से विवाद हो गया। आरोप है कि सोनी ने कपिल के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। अगले दिन सुबह करीब 7 बजे इसी बात को लेकर दोबारा विवाद हुआ।

गाली देने से रोकना पड़ा भारी


शिकायत के मुताबिक, कपिल ने सोनी को गाली देने से मना किया तो वह और गुस्सा हो गई। आरोप है कि सोनी ने हाथ में रखा गर्म पानी कपिल के ऊपर फेंक दिया। गर्म पानी पड़ते ही कपिल गंभीर रूप से झुलस गए।

पत्नी अस्पताल लेकर पहुंची


पति की हालत बिगड़ती देख संजना जाटव उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचीं। डॉक्टरों ने जांच के बाद उपचार शुरू किया और उन्हें भर्ती कर लिया।

प्रेम विवाह के बाद से विवाद का आरोप


कपिल ने पुलिस को बताया कि उनके छोटे भाई ने करीब एक साल पहले सोनी जाटव से प्रेम विवाह किया था। परिवार इस शादी के विरोध में था। आरोप है कि शादी के कुछ महीनों बाद से ही घर में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था।

देहात थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला


शिकायत के आधार पर देहात थाना पुलिस ने आरोपी महिला सोनी जाटव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों, बयान और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है!

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)