शिवपुरी में झपटमारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:3 मोबाइल और इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद

Nikk Pandit
0
खुशबू शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के कोतवाली पुलिस ने झपटमारी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक स्कूटी, कुल कीमत करीब 2 लाख रुपए, बरामद की है

पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त को मझनियर टोल टैक्स के पास एक युवक से एप्पल कंपनी का मोबाइल छीनकर भागने की शिकायत मिली थी। इसके बाद 12 सितंबर को खंडेलवाल फैक्ट्री के पास वीवो मोबाइल तथा 18 सितंबर को खंडेलवाल फैक्ट्री बायपास रोड से ओप्पो मोबाइल झपटकर ले जाने की घटनाएं सामने आईं। तीनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। 

पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर आरोपियों की तलाश और मोबाइल बरामदगी के लिए टीम गठित की गई। टीम ने करीब 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपी की गतिविधियों व वारदात के तरीके का विश्लेषण किया। 

जांच के दौरान 20 सितंबर को रेलवे स्टेशन शिवपुरी से रिंकू उर्फ शाक्य पुत्र सुरेश शाक्य, उम्र 22 वर्ष, निवासी झिंगुरा, थाना फिजिकल शिवपुरी को पकड़ा गया। पूछताछ और कार्रवाई में तीनों मामलों में छीने गए मोबाइल तथा अपराध में इस्तेमाल इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक मामले में एक अन्य सह-अभियुक्त भी पकड़ा गया, जो नाबालिग पाया गया। 

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे सहित पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)