शिवपुरी में सड़क पर दिखा ढाई फीट का मगरमच्छ, मचा हड़कंप:नाले के रास्ते रिहायशी इलाके में पहुंचने की आशंका, बोरी में रखकर जाधव सागर तालाब में छोड़ा

Nikk Pandit
0
खुशबू शर्मा खबर:शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब परशुराम चौराहे के पास सड़क पर करीब ढाई फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। सड़क पर पानी भरा होने के बीच मगरमच्छ को देखकर राहगीर रुक गए और कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

बताया जा रहा है कि मगरमच्छ बारिश के चलते सड़क पर भरे पानी के बीच पहुंचा था। उसे देखकर स्थानीय लोगों ने लाठियों की मदद से पकड़ने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू किया गया और बोरी में रखकर जाधव सागर तालाब में छोड़ दिया गया।

नाले के रास्ते पहुंचने की आशंका

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बारिश के दौरान शहर में जलभराव और नालों का जलस्तर बढ़ने से मगरमच्छ जलस्रोतों से निकलकर रिहायशी इलाकों तक पहुंच जाते हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह मगरमच्छ भी नाले के रास्ते परशुराम चौराहे के पास पहुंचा होगा।

चांदपाठा और जाधव सागर से आने की बात

स्थानीय लोगों का कहना है कि चांदपाठा झील और जाधव सागर तालाब से जुड़े नालों के रास्ते मगरमच्छ कई बार शहर की कॉलोनियों की ओर पहुंच जाते हैं। सड़क पर मगरमच्छ दिखाई देने के बाद लोगों में काफी देर तक कौतूहल और चिंता का माहौल बना रहा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)