मनपुरा में मोदी-शाह, मोहन यादव और सिंधिया का पुतला फूंका, वीडियो वायरल; रात 11 बजे एफआईआर

Shivpuri First
0


शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र के मनपुरा चौराहे पर दशहरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विधायक प्रीतम लोधी के पोस्टर लगे पुतले को जलाने का मामला सामने आया है। पुतला दहन के दौरान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए, जबकि ओबीसी महासभा जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद भौंती थाना पुलिस ने मंगलवार रात करीब 11 बजे इस मामले में एफआईआर दर्ज की।


जलता पुतला बाइक सवार के सामने फेंकने का आरोप -


पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, 20 अक्टूबर की शाम मनपुरा चौराहे पर बस स्टैंड के सामने पुतले में पेट्रोल डालकर आग लगाई गई थी। इसी दौरान वहां से बाइक लेकर गुजर रहे अवधेश बंशकार ने आरोप लगाया कि जलता हुआ पुतला उनकी बाइक के सामने फेंककर रास्ता रोक दिया गया। इससे उनकी पैंट नीचे से जल गई और पैर में जलन होने लगी।


अवधेश बंशकार की शिकायत पर पुलिस ने मुन्नालाल कुशवाहा, दिनेश सगर और उमेश कछबारे पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)