शिवपुरी में 12वीं के छात्र ने लगाई फांसीःबहन बोली- शादीशुदा महिला ने प्रेमजाल में फंसाया, पैसे मांगे; किराए के कमरे में रहता था

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी के फिजिकल थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात 18 वर्षीय छात्र का शव उसके किराए के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतार और जिला अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवाया। शनिवार को मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम कराया गया। छात्र की बहन ने एक शादीशुदा महिला पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच रही है।

जानकारी के अनुसार अमोलपाठा निवासी महेन्द्र पिता चेनू आदिवासी (18) शिवपुरी में रहकर 12वीं की पढ़ाई कर रहा था। वह टीवी टॉवर रोड साइंस कॉलेज के पास किराए के कमरे में रहता था। मकान मालिक ने बताया कि शुक्रवार दोपहर उसके नहीं दिखने पर रात करीब 10 बजे उसने कमरे में खिड़की से झांककर देखा। इस दौरान महेन्द्र का शव फांसी पर लटका मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

बहन का आरोप- महिला ने फंसाया, प्रताड़ित होकर दी जान

वहीं की बड़ी बहन संजू ने आरोप लगाया कि महेन्द्र पहले फिजिकल क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला के घर किराए से रहता था। इसी दौरान महिला ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और पैसों की मांग करने लगी। परेशान होकर महेन्द्र ने वहां से कमरा बदल लिया था। संजू का कहना है कि शुक्रवार शाम वही महिला उसके कमरे पर आई थी और दोनों के बीच विवाद हुआ था, इसके बाद उसने यह कदम उठाया।

विवाहिता बोली - शादी के लिए बना रहा था दबाव

इधर, आरोप पर महिला ने बताया कि महेन्द्र से उसकी पहचान थी। उसका मोबाइल गुम होने के बाद उसने महेन्द्र का फोन अपने पास रख लिया था। शुक्रवार को वह मोबाइल लौटाने ही उसके पास गई थी। इसी दौरान महेन्द्र ने उस पर शादी का दबाव बनाया, लेकिन उसने साफ मना कर दिया कि वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। इसके बाद वह वहां से वापस आ गई थी।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)