2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की जिला इकाई ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को 2010 से पूर्व नियुक्त और अनुभवी शिक्षकों पर लागू न करने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष वत्सराज सिंह राठौड़ के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि 1 सितंबर को आए सुप्रीम कोर्ट के आदेश से देशभर के लाखों शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। संघ ने आग्रह किया कि टीईटी की अनिवार्यता केवल भविष्य में नियुक्त होने वाले शिक्षकों पर लागू की जाए। साथ ही अनुभवी शिक्षकों की सेवा गरिमा और सुरक्षा के लिए वैधानिक प्रावधान किए जाएं। ज्ञापन सौंपते समय जिला सचिव अनिल गुप्ता, मुकेश शर्मा, भरत सिंह धाकड़, बलवीर तोमर, राजेंद्र पिपलौदा और स्नेह रघुवंशी सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। शिक्षक संघ ने शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)