महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे अभियान अभिमन्यु-3 के तहत महिला थाना द्वारा शासकीय विद्यालय क्र-2 में कार्यक्रम का आयोजन कर छात्रों को महिला सुरक्षा के लिए जागरूक किया

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी: खबर पुलिस महानिरीक्षक महिला सुरक्षा शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओ के विरूद्ध हो रहे अपराधों एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उददेश्य से विशेषकर पुरूषो को जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान "अभिमन्यु-3" दिनांक-23.09.25 से 02.10.25 तक चलाया जा रहा है।
 जिसके तारतम्य में आज दिनांक-24.09.25 को पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में श्री अवनीत शर्मा उप पुलिस अधीक्षक प्रभारी महिला सुरक्षा शाखा शिवपुरी, महिला पुलिस थाने के अधिकारी एवं कर्मचारियो द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क-2 शिवपुरी में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छात्रों को अभियान से संबंधित, लघु फिल्म दिखाई गई। निरीक्षक सोनम रघुवंशी थाना प्रभारी महिला थाना शिवपुरी, उनि प्रियंका पाराशर तथा महिला थाने के अन्य कर्मचारियों द्वारा विद्यालय के छात्रों को पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से अभियान के संबंध में समझाया गया तथा बच्चो मे पेम्पलेट बांटे गये एवं असली हीरो एवं राहबीर योजना के संबंध में बच्चो को अवगत कराते हुए जागरूकता अभियान के विषयो पर छात्र छात्राओ से चर्चा की गई। सेल्फी पॉइन्ट पर बालकों के फोटोग्राफ निकलवाये। उक्त कार्यक्रम मे लगभग 200-250 छात्र छात्राये उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)