नगरपालिका परिषद शिवपुरी में डिवाइन वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारियों को चार माह का वेतन नहीं मिला है। आई.सी. मेम्बर और कम्प्यूटर ऑपरेटरों ने बताया कि उन्होंने जनवरी 2024 से मार्च 2025 तक काम किया। दिसम्बर 2024 से मार्च 2025 तक का वेतन अभी तक नहीं मिला है। इससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नगरपालिका से सेवानिवृत्त कर्मचारी रामस्वरूप शर्मा और हरनाम सिंह कुशवाह की भी समस्याएं गंभीर हैं। दोनों कर्मचारी 31 जुलाई 2025 को रिटायर हुए। उन्हें जी.पी.एफ., बीमा, छुट्टियों की राशि नहीं मिली है। समयमान वेतनमान और प्रतिमाह पेंशन का भी भुगतान नहीं हुआ है। वृद्धावस्था में उन्हें आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सभी कर्मचारियों ने कलेक्टर से अपनी समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की है।