शिवपुरी में युवक के खातों से 51 हजार का फ्रॉड:क्रेडिट कार्ड कंपनी का अफसर बनकर वीडियो कॉल कियाः

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी में साइबर ठगों ने एक युवक को अपना शिकार बना लिया। ठग ने खुद को क्रेडिट कार्ड कंपनी का अधिकारी बताकर पीड़ित को वीडियो कॉल पर फंसाया।

हवाई पट्टी के पास रहने वाले नाजिम खान को 9 सितंबर की सुबह 11:30 बजे एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉलर ने ई-केवाईसी अपडेट करने का झांसा दिया। उसने नाजिम को वीडियो कॉल कर मोबाइल गैलरी से एक फोटो मांगी। फोटो भेजते ही नाजिम का मोबाइल हैक हो गया।

इसके बाद ठग ने एसबीआई और एचडीएफसी बैंक के खातों से कुल 51 हजार रुपए निकाल लिए। पैसे कटने का पता चलते ही नाजिम ने पुलिस अधीक्षक, साइबर सेल और देहात थाना प्रभारी को शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)