पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने बामौर कलां रेस्ट हाउस में की जनसुनवाई

Nikk Pandit
0
अतुल जैन बामौरकलां:पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने बामौर कलां रेस्ट हाउस में जनसुनवाई की, जिसमें उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर निराकरण किया। इस दौरान 150 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 100 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया और शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को सौंप दिया गया। पिछोर विधायक प्रीतम लोधी की जनसुनवाई ने लोगों की समस्याओं का समाधान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस पहल से लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक मंच मिला और प्रशासनिक जवाबदेही भी सुनिश्चित हुई। इस जनसुनवाई के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याओं का समाधान करने में मदद मिली और उन्हें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी मिली।

विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने कहा 

हम हर गांव में हर गली में हर मोहल्ले ऐसी कोई जगह नहीं छोड़ेंगे जहां जनसुनवाई करने न जाए ऐसी कोई हम जगह छोड़ेंगे इसको लाभ न दिला सके भारतीय जनता पार्टी का एक ही नारा है सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास हमने एक एक गली हमने कहेके रखा है करवाके लाया हूं गडकरी से 50 करोड़ की रोड़े कराके लाया हूं हर टपरे से रोड़ निकल कर जाएंगी 4 अरब की हाइवे कराके लायि हूं 1 अरब की बाइपास कराके लाया हूं 50 करोड़ की ओर 6 अरब की हमने रोड़े अभी 2 साल में क्या ली है केन से बेतवा अरबों रुपए की सौगात है भारतीय जनता पार्टी की जो पिछोर को मिली है 125 पंचायतें इनसे सिंचित होगी ऊपर घाटी उर से नहर से पानी लाने का कार्य चल रहा है हमारा पिछोर एक दिन पंजाब से आगे होगा यानी पंजाब का डेडी पिछोर बनने जा रहा है दूसरी शिक्षा में हम जोर दे रहे हैं एक समय यह था अगली बार हम विधायक नहीं थे 35 प्रतिशत यहां का रिजल्ट था आज 70 प्रतिशत आ रहा है इसको हम 95 प्रतिशत ले जा रहे हैं हमने गोल्ड की घोषणा की है 

टाॅंप 10 हमारे पिछोर विधानसभा के बच्चे आते हैं 

हम उनको गोल्ड देंगे उन्हीं को नहीं उस स्कूल को भी देंगे,उस प्रिंसिपल को भी देंगे उन मां पिता को भी देंगे बच्चे को तो करेंगे ही पांच तत्वों जो बच्चा बना है जो टाॅप 10 में गया है इनको भी सम्मानित करेंगे सबकी निगाहें गोल्ड पर गोल्ड कैसे आए इससे हमारा परसेंटेज बढ़ेगा सीएम राइस स्कूल हो गया बस गांव गांव जाएंगी आपकी शिक्षा का स्तर बढ़ रहा है स्वास्थ्य का भी बढ़ाएंगे सुरक्षा का भी बढ़ाएंगे यह भारतीय जनता की सरकार है सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास काम करती है यह मोदी सरकार अभी हमारे महाराज सिंधिया जी आए 4 बिजली घर दे गए हैं 7 मंजूर हो गए हैं बिजली भी हो ,गयी सड़क भी होगी, पानी भी होगा, शिक्षा भी होगी, स्वास्थ्य भी होगा तब ही तो नंबर वन बनेगा पिछोर जो हमने कसम खाती है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)