शिवपुरी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई: दशहरा मैदान, नीलगर चौराहा और मेडिकल कॉलेज के बाहर से हटाए अवैध ठेले-दुकानें

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी नगर प्रशासन ने बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। पुरानी शिवपुरी के दशहरा मैदान की शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। नगर प्रशासन ने नीलगर चौराहा, थीम रोड पर कत्था मिल के सामने और कटमाई क्षेत्र से हाथ ठेले हटाए। मेडिकल कॉलेज के बाहर अवैध रूप से लगाए गए ठेले और दुकानों को भी हटाया गया।

यह कार्रवाई पिछले माह कलेक्टर रविन्द्र चौधरी के निर्देशों के तहत की गई। कलेक्टर ने शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए थे।

इनमें प्रमुख चौराहों से अतिक्रमण हटाना, मुख्य सड़कों का चौड़ीकरण और एकांकी मार्ग का निर्धारण शामिल था। साथ ही बस स्टैंड व हॉकर्स जोन की व्यवस्था और ऑटो किराया तय करने के निर्देश भी दिए गए थे। अतिक्रमण प्रभारी अशोक खरे के नेतृत्व में नगरीय प्रशासन इन निर्देशों पर लगातार अमल कर रहा है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)