ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन
गांव से मुक्तिधाम तक जाने के दो रास्ते हैं। इनमें से एक रास्ता तालाब के पानी से भरा था, जबकि दूसरा रास्ता दबंगों ने दोनों ओर से बाड़ लगाकर बंद कर दिया। इस स्थिति से नाराज होकर ग्रामीणों ने शव को रास्ते पर रखकर धरना दे दिया और विरोध जताया।
सचिव ने खुलवाया रास्ता
मामले की जानकारी मिलते ही पंचायत सचिव अनूप गुप्ता और सरपंच मौके पर पहुंचे। उन्होंने दबंगों द्वारा कब्जाए गए रास्ते को खुलवाया। इसके बाद ही शव को मुक्तिधाम ले जाकर अंतिम संस्कार किया जा सका।
पंचायत सचिव ने बताया कि रविवार को तहसीलदार और पुलिस प्रशासन मौके का दौरा करेंगे। विवादित रास्ते को सड़क के रूप में विकसित करने पर विचार किया जाएगा। ग्रामीणों ने इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग प्रशासन से की है।