मंत्री ने स्वीकार किया कि कुछ स्थानों पर काम संतोषजनक नहीं हुआ। उन्होंने जनता से माफी मांगी और अधिकारियों को स्थिति सुधारने के निर्देश दिए।
वार्ड 20 की महिलाओं ने पुलिया निर्माण में खामियों की शिकायत की। उनका कहना था कि गलत निर्माण से घरों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। वार्ड 26 में नगर पालिका उपाध्यक्ष सरोज व्यास ने मुख्य सड़कों और सफाई में लापरवाही का मुद्दा उठाया।
कलेक्टर कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक विवादों में उलझ गई। विरोधी पार्षदों ने नगर पालिका अध्यक्ष को हटाने की मांग को लेकर हंगामा किया। मंत्री तोमर ने सभी को शिवपुरी के विकास के लिए मिलकर काम करने की सलाह दी। उन्होंने भ्रष्टाचार और लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
वार्ड 34 में संपवेल क्षेत्र की मोटर छह दिन से खराब होने पर मंत्री ने नगर पालिका इंजीनियर रंजीत खापरे का वेतन रोकने के आदेश दिए। मंत्री का पूरा दौरा जनता की शिकायतों, नगरपालिका की आंतरिक राजनीति और शहर की बुनियादी समस्याओं के बीच बीता।