धूमधाम से चांदी के विमान में विराजित आदिनाथ निकले नगर भ्रमण पर

Nikk Pandit
0
अतुल जैन पिछोर। भौंती जैन समाज द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी डीजे बैंड बाजे के साथ भगवान आदिनाथ चांदी के विमान में विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकले जहां उनका नगर में जगह जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए भगवान् आदिनाथ जी की शोभायात्रा में डी के की धुन पर नाचते गाते भक्त जन साथ चल रहे थे शोभा यात्रा आदिनाथ जिनालय पहुंची जहां भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना अभिषेक शांति धारा की गई शांति धारा का शौभाग्य किरण उमेश अग्रवाल प्रथमेश रेनू अंकित शिल्पी अग्रवाल को मिला वही फूल माला का शौभाग्य बिरेंद्र पिसता जैन अक्षय जैन अमित राणा जैन परिवार को प्राप्त हुआ बाहर से पधारे अतिथियों का श्रीफल भेंट कर पुष्प हार पहनाकर स्वागत किया गया पत्रकार राजेंद्र गहाई का स्मृति चिन्ह शॉल श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया बाद में सामूहिक भोज किया गया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)