सुभाष जैन दाऊ के अकस्मात निधन पर जैन समाज ने शोक सभा कर के श्रद्धांजलि दी

Nikk Pandit
0
अतुल जैन:खनियांधाना , जैन तीर्थों तथा जैन धर्म के लिए सदैव समर्पित रहने वाले सुभाष जैन दाऊ का विगत दिवस ग्वालियर में हृदयाघात से निधन होने पर खनियाधाना के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई । इस अवसर पर विराजमान मुनिश्री 108 निरापद सागर जी महाराज ने संसार की नश्वरता तथा क्षणभंगुरता को समझाते हुए परिवार तथा समाज जनों को शांति धारण करने का उपदेश दिया । सभा का संचालन ट्रस्ट के अध्यक्ष महेंद्र जैन बामौर ने किया । शोकसभा में बोलते हुए वक्ताओं ने सुभाष जैन दाऊ के जीवन संस्करणों को याद किया कि 1998 में जब गोलाकोट पर मूर्ति कांड हुआ तब जैन समाज की आवाज को पूरे देश भर में पहुंचने का कार्य दाऊ ने किया तथा लगातार आंदोलन के चलते सरकार को भी सीबीआई जांच के लिए विवश होना पड़ा जिससे शीघ्र ही सारी मूर्तियां बरामद हुई । शोकसभा में वीरेंद्र मोदी , संतोष वैध , मनोज जैन , अनुभव जैन , सचिन मोदी ने बोलते हुए बताया कि वह खनियाधाना के ही निवासी थे तथा जब भी खनियाधाना जैन समाज में कोई संकट आया तो उन्होंने हर मामले में आगे बढ़कर साथ दिया । इसके अलावा वह विश्व जैन संगठन परिवार के सदस्य थे तथा गिरनार जी तथा गोपाचल जी आदि तीर्थक्षेत्रों पर हो रहे हमलों पर सदैव सक्रिय रूप से निडर हो कर सम्मिलित रहते थे । अंत में सभी समाज जनों ने 9 बार णमोकारमंत्र का पाठ पढ़ते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)