5 सितंबर को रात 10 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में बाहर से बुलाए गए कलाकारों ने फूहड़ गानों पर डांस किया। इस दौरान कलाकारों पर नोट भी उड़ाए गए। धार्मिक कार्यक्रम में इस तरह की गतिविधियों से स्थानीय लोगों की भावनाएं आहत हुईं। कई लोगों ने कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर विरोध जताया।
नगरवासियों और पार्षद ने किया विरोध
वार्ड क्रमांक 3 की पार्षद शालिनी सोनी के पति नीरज शर्मा ने मौके पर पहुंचकर कार्यक्रम का विरोध किया। इसके बाद कार्यक्रम को रात में ही बंद करना पड़ा। नीरज शर्मा ने नगर परिषद की सद्बुद्धि के लिए सुंदरकांड के आयोजन की जिम्मेदारी ली !
8 सितंबर की रात आयोजित सुंदरकांड में नगर की सभी धार्मिक समितियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगर के प्रबुद्धजन, समाजसेवी और आम नागरिक शामिल हुए। पार्षद शालिनी सोनी ने कहा कि धार्मिक आयोजन में इस तरह की गतिविधियां पूरी तरह गलत हैं।