जानकारी के अनुसार, घोसीपुरा निवासी तोसिफ खान अपनी साली को संजय कॉलोनी स्थित उसके घर छोड़कर लौट रहा था। रास्ते में उसकी मुलाकात बिट्टू गोयल से हुई। गली में बाइक घुमाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही विवाद में बदल गई। आरोप है कि बिट्टू ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर तौसिफ की लाठियों से पिटाई कर दी।
लाठी से किया हमला
इसी दौरान तौसिफ का दोस्त इरफान खान मौके पर पहुंचा और मारपीट का वीडियो बनाने लगा। बिट्टू गोयल ने उसका मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह टूट गया। इरफान का परिचित फरमान भी घटनास्थल पर पहुंच गया। स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर झगड़ा शांत कराया।
घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग फिजिकल थाना पहुंचे। पुलिस ने दोनों की शिकायतें दर्ज कीं। थाना प्रभारी नवीन यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।