रात में घरों में घुसकर 8-10 ग्रामीणों पर हमला,एक सियार पकड़ा गया;शिवपुरी के गांव में सियारों का आतंक

Nikk Pandit
0

शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव में बुधवार रात सियारों के हमले में 8 से 10 ग्रामीण घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र और शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कमलपुर निवासी अमरजीत कौर ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे एक सियार उनके घर में घुस आया। सियार ने उन पर और उनके पति पर हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए।

4-5 घरों में घुसकर हमला किया

ग्रामीणों के अनुसार, सियारों ने गांव के 4 से 5 घरों में घुसकर लोगों पर हमला किया। हमले में सोमवती आदिवासी (पति शोभाराम आदिवासी), बती आदिवासी (पति भागीरथ आदिवासी), मुन्नी बाई आदिवासी (पति गब्बू आदिवासी), गीता आदिवासी (पति कल्ला आदिवासी), पतिराम आदिवासी और एक सरदार सहित कई लोग घायल हुए हैं। बाद में ग्रामीणों ने एकजुट होकर एक सियार को पकड़ लिया।

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए कोलारस स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल शिवपुरी भेजा गया। गांव में अभी भी सतर्कता बनी हुई है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)