युवाओं को राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया:एबीवीपी ने कोलारस में निकाली स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के कोलारस नगर में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नगर इकाई ने स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए।

यह संदेश यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी और समापन स्थल पर पहुंची। यहां एक मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वक्ताओं ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एबीवीपी प्रांत कार्यकारिणी सदस्य कपिल गुर्जर रहे। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों और आदर्शों पर प्रकाश डाला। कपिल गुर्जर ने बताया कि इस संदेश यात्रा का उद्देश्य युवाओं के चरित्र निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का संदेश विद्यार्थियों तक पहुंचाना है।

इस अवसर पर वैदिक खेमरिया ने विद्यार्थियों को एबीवीपी का परिचय दिया, जबकि नगर मंत्री श्याम शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में देव जोशी, देव शर्मा, करण खटिक, विक्रम रावत, आशु रावत, देवांश कुशवाह, अन्नी कुशवाह, अनुराग रावत, आर्यमन यादव, स्नेह पाराशर सहित कई एबीवीपी कार्यकर्ता और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)