मंडी सेकेट्री निलंबित, वैरीफाई नहीं हो पा रहा माल, मंडियों का कामकाज ठप:व्यापारी मंडी में जो माल खरीद रहे वह नहीं जा पा रहा मंडी से बाहर

Nikk Pandit
0
     फोटो-बैराड़ मंडी पहुंचे किसान, नहीं बिका माल
   फोटो-शिवपुरी मंडी में रखा व्यापारियों का स्टाक

सागर शर्मा शिवपुरी:शिवपुरी कृषि उपज मंडी शिवपुरी के मंडी सचिव रामकुमार शर्मा को तमाम अनियमितताओं के चलते निलंबित कर दिया गया है। शर्मा पर शिवपुरी कृषि उपज मंडी के अतिरिक्त बैराड़ कृषि उपज मंडी, खतौरा कृषि उपज मंडी का भी प्रभार था। उनके निलंबन के उपरांत किसी को भी चार्ज नहीं सौंपा गया है। ऐसे में तीनों मंडियों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों द्वारा क्रय की गई उपज उनके खातों में नहीं आ पा रही है। ऐसे में गेट पास न बन पाने के कारण माल भी मंडी से बाहर नहीं निकल पा रहा।

अब व्यापारियों के सामने समस्या यह है कि उनका माल बाहर नहीं जाएगा तो वह अपना व्यापार कैसे करेंगे? उक्त समस्या को लेकर आज दोपहर व्यापारी मंडी के भार साधक अधिकारी एसडीएम आनंद राजावत से भी मिले। व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने शाम तक समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था, परंतु अब तक समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका है। जब एसडीएम से उनका पक्ष जानने के लिए फोन लगाया गया तो उनका फोन स्विच आफ था।

बैराड़ कृषि उपज मंडी रखी बंद

मंडी सचिव के निलंबन के कारण व्यापारियों द्वारा खरीदा गया माल बाहर नहीं निकल पाने के कारण व्यापारी परेशान हैं। माल खरीदने के बाद उन्हें स्टाक मंडी में ही रखना पड़ रहा है। इसी के चलते बैराड़ के व्यापारियों द्वारा शुक्रवार को कृषि उपज मंडी बंद रखी। बताया जा रहा है कि शनिवार को भी मंडी बंद रहेगी। इसके अलावा मंडी बंद होने के कारण आज जो किसान बैराड़ कृषि उपज मंडी में माल बेचने के लिए पहुंचे उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ा 

खतौरा मंडी में भी प्रभावित हुआ व्यापार

चूंकि खतौरा मंडी का प्रभार भी किसी व्यापारी को नहीं दिया गया है। ऐसे में मंडी सचिव की आईडी नहीं होने के कारण शिवपुरी व बैराड़ कृषि उपज मंडी की तरह खतौरा कृषि उपज मंडी में भी व्यापार प्रभावित हो रहा है। 

फेक्ट फाइल -

शिवपुरी कृषि उपज मंडी में लायसेंस धारक वयापारी लगभग 175

-बैराड़ कृषि उपज मंडी के लायसेंस धाकर व्यापारी लगभग 60

-बैराड़ मंडी में वर्तमान में आ रहा औसत माल 2 हजार बोरी-शिवपुरी मंडी वर्तमान में आ रहा आैसत माल 1 हजार बोरी 

सोमवार से बढ़ सकती है सरसों की आवकव्यापारियों का कहना है कि इस समय मौसम खुल गया है। सरसों की फसल कट कर तैयार है। ऐसे में सोमवार से मंडी में सरसों की आवक बढ़ने की उम्मीद है। व्यापारियों का कहना है कि इस समय फसल गीली आ रही है, इसलिए व्यापारी माल खरीद कर उसे स्टाक करने की बजाय तत्काल दूसरे व्यापारियों को बेच रहा है। अगर मंडी सेकेट्री की आईडी चालू नहीं हुई तो वह माल कैसे खरीदेंगे? क्योंकि गीले माल को वह कब तक मंडी में रखेंगे। इस तरह से किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

 ये बोले व्यापारी

-मंडी सचिव की आईडी बंद होने के कारण माल हमारे स्टाक में नहीं शो नहीं हो रहा है। इस कारण व्यापारी परेशान है। जब तक स्टाक हमारे खाते में नहीं दिखेगा उसे मंडी से बाहर नहीं ले जा सकते हैं। यही कारण है आज मंडी बंद रखी। जब तक आईडी चालू नहीं होगी व्यापारियों ने माल न खरीदने का मन बना लिया है।
मनीष बंसल
व्यापारी

ये बोले अधिकारी-व्यापारियों और किसानों की समस्या के समाधान के लिए इस मामले में जल्द ही उचित कार्रवाई करेंगे। जल्द ही मंडी सचिव की आईडी चालू करवाई जाएगी। रवीन्द्र कुमार चौधरीकलेक्टर शिवपुरी
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)